News NAZAR Hindi News

संत नामदेव की पुण्यतिथि पर लिया एकता का संकल्प


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। अपनी भक्ति भावना के कारण देशभर में संत शिरोमणी कहलाए संत नामदेव महाराज की 665 वीं पुण्यतिथि मध्यप्रदेश के गंजबासौदा शहर में नामदेव समाज ने पूर्ण श्रद्धा से मनाई। इस मौके पर समाजबंधुओं ने एकता का संकल्प भी लिया।


मनोज नामदेव पठारी ने बताया कि श्री राम जानकी नामदेव समाज मंदिर में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रसादी वितरण हुआ। इसी दौरान गंजबासौदा नामदेव समाज कार्यकारणी समिति की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के गर्भ गृह में कांच लगवाने का फैसला लिया गया। इसके लिए राशि भी एकत्रित की गई।
नामदेव समाज गंजबासौदा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह नामदेव ने बताया कि बैठक में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। साथ ही नामदेव समाज में एकता के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामसेवक नामदेव, गजेंद्र नामदेव, जितेंद्र नामदेव, जगदीश नामदेव, दीपक नामदेव, सोनू नामदेव, रिंकू नामदेव, दशरथ नामदेव, ओम प्रकाश नामदेव, जय प्रकाश नामदेव, राम किशोर नामदेव, जगदीश भगवान दास नामदेव, रामबाबू नामदेव, अशोक नामदेव, यशपाल नामदेव, सुशील नामदेव, रमेश कुमार नामदेव, हरि गोविंद नामदेव और मनोज नामदेव पठारी सहित कई समाजबंधु उपस्थित थे।
महिला मंडल का गठन जल्द
गंज बासौदा की ज्योतिबाला नामदेव ने बताया कि गंज बासौदा में जल्द ही नामदेव महिला मंडल का गठन होगा।