News NAZAR Hindi News

संत नामदेव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 12 से घुमाण में

तीन दिन चलेगा लंगर, संत नामदेव की जीवनी पर होंगे कार्यक्रम

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। जन-जन के आराध्य संत शिरोमणि नामदेव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब के गुरदासपुर जिले के घुमाण में 12, 13 व 14 जनवरी को विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गुरु का विशाल लंगर चलेगा और उनकी जीवनी से संबंधित अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

श्री गुरु नामदेव छींपा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं आयुर्वेद चिकित्सक सुभाष ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के घुमाण में हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार 12, 13 व 14 जनवरी को 7वां विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा भगत नामदेव लंगर कमेटी की ओर से बैशाखी दी अखंड पाठ दी सेवा, 12, 13 व 14 जनवरी को घुमाण विखे लंगर सेवा व अन्य कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशभर से दूर-दूर से श्रद्धालु संत नामदेव की समाधि स्थली के दर्शन करने आते हैं।