News NAZAR Hindi News

संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठी


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मानव जाति को प्रेम व भक्ति का संदेश देने वाले संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती देवउठनी एकादशी पर सार्वजनिक अवकाश की मांग देश के विभिन्न राज्यों में जोर पकडऩे लगी है।

 

हालांकि पंजाब समेत कुछ राज्यों में इस दिन अवकाश घोषित है, मगर अब देश के सभी राज्यों में अवकाश की मांग उठी है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार से आग्रह किया गया है।


संत नामदेव छिम्पी समाज सेवा समिति, मंडी आदमपुर हिसार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संत नामदेव जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। समिति के प्रधान गोलूराम मिस्त्री, उप प्रधान मेहरचंद, महासचिव मदन पंवार, प्रचार सचिव विनोद कुमार एवं संजय कुमार छिम्पा ने पत्र में बताया कि सरकार की ओर से रविवाद जयंती, वाल्मीकि जयंती, कबीर जयंती, परशुराम जयंती, गुरुनानक जयंती आदि मौकों पर अवकाश घोषित है।

संत नामदेव संतों में सबसे ऊपर यानी संत शिरोमणी हैं। उन्होंने सभी जाति-धर्मों के लोगों को मानव मात्र से प्रेम व नि:स्वार्थ भक्ति का संदेश दिया। यही वजह है कि संत नामदेव को ना सिर्फ हिन्दू, बल्कि सिख आदि धर्मों के लोग भी पूजते हैं। हिन्दुओं में भी सभी वर्गों के लोग संत नामदेव के अनुयायी हैं। इस महान संत की जयंती पर राज्य सरकार की ओर से अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही पाठ्यपुस्तकों में भी उनकी जीवनी शामिल की जाए।
देशभर में चलाई जाए मुहिम
संत नामदेव जयंती पर अवकाश घोषित कराने के लिए विभिन्न राज्यों में सक्रिय समाज के संगठनों से नामदेव न्यूज डॉट कॉम का आग्रह है कि संबंधित मुख्यमंत्रियों को लिखकर मांग उठाई जाए।
संबंधित खबर के लिए क्लिक करें-

संत नामदेव जयंती अवकाश अब 11 नवम्बर को goo.gl/K3i91R