Breaking News
Home / breaking / सांपला में श्री रघुनाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 से

सांपला में श्री रघुनाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 से

अजमेर। केकड़ी के नजदीक सांपला ग्राम में नवनिर्मित श्री रघुनाथ मंदिर छीपा समाज का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 से 8 मई तक होगा।
अध्यक्ष हरिश्वर प्रसाद छीपा ने बताया कि पहले दिन सुबह 7.30 बजे श्री नृसिंह मंदिर अस्थल से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। इसके साथ प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया जाएगा। सुबह 10 बजे रघुनाथ मंदिर में गणपति पूजन एवं ब्राह्मण वरण होगा। दोपहर 12.15 बजे अग्नि स्थापना व हवन प्रारंभ होगा।
7 मई को सुबह 10 बजे देव पूजा, हवन तथा विग्रह अन्नवास होगा। 8 मई को सुबह 8 बजे देव पूजा व प्राण प्रतिष्ठा होगी। दोपहर 12.02 बजे से 12.55 बजे तक पूर्णाहुति होगी। इसके बाद श्री गोपाल जी मंदिर में दोपहर 1.15 बजे से ब्रह्मभोज एवं प्रसादी होगी।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …