News NAZAR Hindi News

24 को होगा नामदेव पंचांग का विमोचन


जबलपुर। तिथि-तारीख, वार और त्योहार के साथ ही प्रमुख दिनों की जानकारी देने वाला अनोखा नामदेव पंचांग जल्द ही आपके घर की शोभा बनेगा। जबलपुर से प्रकाशित होने जा रहे नामदेव पंचांग का 24 जनवरी को विमोचन होगा।
वर्ष 2016 का यह पंचांग त्रैमासिक  मासिक पत्रिका नामदेव समाज जन जागृति चेतना मंच की ओर से प्रकाशित किया जा रहा है। मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक ब्रजेश नामदेव ने ‘नामदेव न्यूज डॉट कॉम’ www.newsnazar.com को बताया कि जो भी नामदेव समाजबंधु इस पंचांग में जन्मदिन, विवाह आदि की, पुण्यतिथि संदेश या अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहें वे मोबाइल नंबर 9584498369 पर संपर्क कर सकते हैं।