News NAZAR Hindi News

इस व्हाट्सएप ग्रुप से रहिए सावधान, सदस्य बने जाएंगे जेल

धार। व्हाट्सएप ग्रुप में एड होने के लिए अगर आपके पास कोई अनजाना लिंक आए तो सावधान रहिए। मध्यप्रदेश पुलिस ने एक ऐसे ही इंटरनेशनल व्हाट्सएप ग्रुप के मेंबर को अरेस्ट किया है। यह ग्रुप
 चाइल्ड पोर्नोग्राफी वाट्सएप ग्रुप है।
 इंटरपोल को जानकारी मिली कि पुर्तगाल से संचालित एक ग्रुप का सदस्य धार इलाके में रहता है। इस ग्रुप की जांच ब्राजील पुलिस भी कर रही है। इंटरपोल ने जब साइबर सेल को सूचना दी तो टीम ने छापा मारकर आरोपित को धार के गोगांव से गिरफ्तार कर लिया।

साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार, ऑक्शन नामक इंटरनेशनल वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 18 साल से कम उम्र के लड़का-लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं।

 

इस ग्रुप की ब्राजील पुलिस भी जांच कर रही है। ग्रुप के एक सदस्य की लोकेशन धार जिले की है। मोबाइल नंबर रेवाबाई निवासी गोगांवा (जिला-धार) के नाम पर है। इसे विनोद पिता मोल्या बघेल निवासी गोगांवा चला रहा है।

टीम जब विनोद को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची तो उसने मोबाइल से वाट्सएप ग्रुप डिलीट करने की कोशिश की। टीम ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। मोबाइल जब्त किया और उसे हथकड़ी लगाकर गांव से शहर ले आए। पूछताछ में उसने बताया कि एक लिंक के माध्यम से वह इस ग्रुप का सदस्य बना था।