News NAZAR Hindi News

ओ साथी रे…तेरे बिना क्या जीना


रीवा। साथ जीने की कसम खाने वाली पत्नी ने पति के बिना जीना मंजूर नहीं किया। पति की मौत होने पर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति की जुदाई सहन नहीं कर सकी और मौत को गले लगा लिया। शाहरपुर थाना क्षेत्र के सिरमौर में यह घटना घटी।
शाहपुर निवासी दुर्गा मिश्रा पति अनिल मिश्रा (३०) निवासी ने रविवार सुबह घर में फांसी लगा ली। चार दिन पूर्व महिला के पति का शव कुएं में मिला था। इसके बाद हुए बवाल में ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला कर मारपीट की थी।
शनिवार रात परिजन मृतक पति के राख फूल लेकर इलाहाबाद विसर्जन करने गऐ थे। सुबह दुर्गा ने कमरे के भीतर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी होते हुए गांव में सन्नाटा छा गया। सूचना के बाद सिरमौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।