News NAZAR Hindi News

नव नवेली दुल्हन घर से भागी, दूसरी शादी कर फोटो वाट्स एप पर भेजी

संजना पहले पति नीतेश के साथ।

भोपाल। एक नव नवेली दुल्हन ने शादी के अगले दिन ही घर से भागकर प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर ली। घरवालों को इसका पता तब लगा जब दुल्हन ने आर्य समाज में रचाई दूसरी शादी के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे। ससुराल वालों ने पुलिस में शिकायत दी है।

प्रेमी से दूसरी शादी रचती संजना।

पाथाखेड़ा (सारनी) निवासी संजना खातरकर की शादी 28 फरवरी 2018 को इटारसी के तवा नगर में रहने वाले नीतेश नागले से हुई थी। शादी के अगले दिन रस्मों की मुताबिक जब दुल्हन अपने मायके लौटी और अपने प्रेमी के साथ भागकर दूसरी शादी कर ली।
लड़की ने अपने नए पति के साथ शादी की फोटो व्हॉट्सएप पर पहले पति को भेजी तो हड़कम्प मच गया।

 

पुलिस से फरियाद

पहले पति नीतेश ने पाथाखेड़ा थाने में दुल्हन के खिलाफ गहने लेकर भागने का मामला दर्ज करेगा। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी और शादी के अगले दिन ही संजना जेवर और कैश लेकर भाग गई। नीतेश ने उनके गहने वापस दिलाने, शादी में हुआ खर्च वापस दिलाने और धोखाधड़ी के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।