News NAZAR Hindi News

पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत

इंदौर। एक दर्दनाक हादसे में महू के पास स्थित जाम दरवाजे के आगे पति का फोटो ले रही एक महिला की 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला ने 1 दिन पहले ही पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था।

इंदौर से 35 किमी दूर जाम गेट पर घूमने आई महिला के साथ पति व बच्चा भी था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला।
इंदौर से 35 किमी दूर जाम गेट पर घूमने आई महिला के साथ पति व बच्चा भी था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला।