Breaking News
Home / breaking / बर्बरता : सास और बच्चों के सामने गर्भवती से बलात्कार

बर्बरता : सास और बच्चों के सामने गर्भवती से बलात्कार

भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बर्बर वारदात सामने आई है। जिले के गांव बंदरगढ़ में हाल ही में दबंगों ने एक गर्भवती महिला, उसकी सास और दो बच्चों का पहले अपहरण किया बाद में बच्चों के सामने ही उनकी मां के साथ दुष्कर्म किया।

 घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति दबंगों के खेत में काम करने से इंकार कर दिया था। महिला की 70 वर्षीय सास और बच्चों को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।
बदमाशों ने उन्हें पिछले 4 दिनों से उनके ही घर में बंधक बनाकर रखा था और उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया। साथ महिला के पति और देवर को मारपीट कर गांव से भगा दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी गांव का ही है और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके 2 साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में नामजद तीनों आरोपियों पर चोट पहुंचाने, अपहरण, अश्लीलता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला ने किसी भी यौन हमले के बारे में नहीं बताया है, लेकिन अगर वह कह रही है तो हम एफआईआर में बलात्कार की धारा को भी जोड़ेंगे। आरोपियों के नाम विनोद पटेल, बद्री पटेल और प्रदीप पटेल बताए जा रहे हैं।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …