News NAZAR Hindi News

बैंक की महिला कर्मचारी को गोली मारकर खुद को भी उड़ाया

नरसिंहपुर। ICICI बैंक की महिला कर्मचारी को गोली मार कर घायल करने वाले युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की है। आरोपी लोकेश ने अपने सिर में गोली मारी, जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने युवती को गोली क्यों मारी, पुलिस इसका पता लगा रही है।

 

लोकेश ने गोटेगांव में जबलपुर रोड पर दादा महाराज के पास खुदकुशी की कोशिश की।
लोकेश ने मंगलवार को ICICI बैंक में कार्यरत गरिमा चौधरी को लोक निर्माण विभाग के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। युवती को बाएं हाथ में गोली लगी है। गरिमा जबलपुर की रहने वाली है।