News NAZAR Hindi News

भाजपा नेता ने स्वयं को गोली मार की सुसाइड

शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहड़ोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अपने मकान में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने मकान में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी ने रविवार दोपहर अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं पर फायर कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मौके से उनकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उन्होंने स्वयं फायर कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।