News NAZAR Hindi News

मंदिर के समीप एक मकान में घुसा विशाल मगरमच्छ, जानिए फिर क्या हुआ

 

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में स्थित एक मंदिर के समीप कल एक मकान में एक विशाल मगरमच्छ घुस गया। सूत्रों के अनुसार प्राचीन चिंताहरण मंदिर के पास बस्ती में बने एक घर में एक 15 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया।

इससे परिवार में हड़कंप मच गया। बाद में इसकी सूचना परिजनों ने माधव राष्ट्रीय उद्यान के कर्मियों को दी गई। उद्यान कर्मी मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर ले गये।

उल्लेखनीय है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान की संख्या सागर चांद पाटा झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है। यह उद्यान शहर से लगा हुआ है। इसलिए मगरमच्छ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए आ जाते हैं। एक सप्ताह में शहर में लगभग आधा दर्जन जगहों पर मगरमच्छ आ चुके हैं।