News NAZAR Hindi News

रात को बाथरूम जाने के लिए उठी मासूम को अगवा कर दुष्कर्म


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर मासूमियत को रौंदने का एक घिनौना मामला सामने आया हैं। यहां रात के समय बाथरूम के लिए जागी एक 7 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र में मजदूर परिवार रहता हैं। सोमवार रात को सभी खाना खाकर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे सात साल की बच्ची की नींद खुली तो वह बाथरूम करने के लिए घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकली। इसी दौरान किसी ने पीछे आकर उसका मुंह दबा दिया और उसे अगवा कर ले गया। थोड़ी देर बाद बच्ची के पिता की नींद खुली तो बेटी को बिस्तर पर नहीं पाकर उसे तलाश करने लगे। आसपास के इलाके में भी तलाशा, लेकिन बच्ची नहीं मिली।
करीब आधे घंटे बाद बच्ची लौटी तो खून से लथपथ थी। बच्ची की हालत देखकर परिजन उसके साथ हुई अनहोनी का भांप गए। पूछने पर मासूम ने रोते हुए अपने साथ हुई दास्ता को बयां कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ज्यादती करने वाले आरोपी की पहचान अभी नहीं हुई हैं।