News NAZAR Hindi News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक नए गणवेश में दिखे  हैप्पी-हैप्पी


देवरिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक अपने 90 साल पुराने गणवेश को त्याग कर नए गणवेश में प्रसन्न दिखे।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ टाउनहाल कार्यालय केशव धाम पर स्वयं सेवक निर्धारित गणवेश सफेद शर्ट व गहरे भूरे रंग की फुल पैंट का शुभारम्भ, पूजन अर्चन के पश्चात किया गया। जिला संघचालक मकसूदन मिश्र के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने नए गणवेश को धारण कर मां भारती का पूजन अर्चन किया। इस दौरान स्वयंसेवक नए गणवेश पर काफी प्रसन्न दिखे।


जिला संघचालक मकसूदन ने कहा कि पूर्ण गणवेश घारण करने पर किसी भी संस्थान का व्यक्ति अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। गणवेश का राष्ट्र निर्माण व्यक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी एक जैसा महसूस करते है। इस दौरान राजेश शुक्ल, विरेंन्द्र, विष्णु गोयल, अमरीश रविशंकर, अवनीश, सत्तेन्द्र मणि त्रिपाठी, चन्द्रबली, चन्द्रिका, राजेश आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।