News NAZAR Hindi News

शादी करने आया था, रिश्ता नहीं हुआ तो भगा ले गया


विदिशा। यहां नटेरन थाना क्षेत्र में झट मोहब्बत पट किडनेप का अजब मामला पेश आया है। एक लड़का शादी के लिए लड़की देखने आया। रिश्ता नहीं बना तो लड़का उस लड़की को भगा ले गया। खास बात यह है कि लड़की महज 14 साल की है। अब पुलिस ने उसे अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे से लव करते हैं।

 


हुआ यूं कि पिछले दिनों एक लड़का अपने परिजन के साथ लड़की देखने पहुंचा। वहां लड़का-लड़की एक-दूसरे को भा गए। लेकिन परिजन के बीच रिश्ते की बात नहीं बनी। इससे दोनों के दिल को ठेस तो पहुंची लेकिन उन्होंने आपस में मिलना-जुलना नहीं छोड़ा।

19 मई को लड़की अपनी भाभी के साथ बाजार गई थी। वहां से लड़का उसे भगा कर ले गया। इस घटना के बाद लड़की के परिजन ने नटेरन थाने में लड़के खिलाफ अपहरण का नामजद मामला दर्ज करा दिया।


नटेरन थाना प्रभारी अरुणा सिंह बताया कि युवती के भाई की इत्तला पर दोनों को रायसेन जिले के जयथारी के जंगल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने लड़के को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि लड़की अब भी प्रेमगीत गा रही है।