News NAZAR Hindi News

शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी एमबीबीएस छात्रा

 

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल के तीसरे माले से आज एक युवती के द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस निरीक्षक तहजीब काजी के अनुसार घटना में बुरी तरह चोटिल हुई युवती की पहचान सानिया (23) मूलतः निवासी फरीदाबाद के रूप में सामने आई है। घटना के बाद सानिया का यहां एक अस्पताल में उपचार जारी है। जहां उसकी हालत अस्थिर बताई जा रही है।

काजी के अनुसार 15 दिनों पहले उज्जैन निवासी शुभम खंडेलवाल से सानिया ने प्रेम विवाह किया था। पता चला है कि दो दिन पहले शुभम की मौत हो गई है। पुलिस निरीक्षक के अनुसार माना जा रहा है कि शुभम की मौत से आहत होकर ही सानिया ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

लगभग 50 फिट की ऊंचाई से नीचे कूदते कैमरे में कैद हुई सानिया के फुटेज आज दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की खबर लगने के बाद सानिया के परिजन यहां अस्पताल पहुंच गए हैं।