News NAZAR Hindi News

राजेंद्र नामदेव गाडरवारा ने की cm से शिष्टाचार मुलाक़ात

शिवराज सिंह ने कर्मचारियों को बंधाई आस

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालयीन कर्मचारी संघ और मध्यप्रदेश शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की महापंचायत भोपाल मंत्रालय पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के साथ हो रही वेतन संबंधी विसंगतियों के जल्द निराकरण का विश्वास दिलाया। महापंचायत में प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपने हक़ की आवाज बुलंद की।

गाडरवारा के पंकज नामदेव ने बताया कि महापंचायत में गाडरवारा से नामदेव समाज के समाजसेवी एवं शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव भी) अपनी टीम के साथ सम्मलित हुए। इस दौरान उन्होंने सीएम से शिष्टाचार मुलाक़ात भी की।