News NAZAR Hindi News

हे भगवान, शराबी बेटे ने मां को जिंदा जला दिया

 
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां को जिंदा जला दिया। वो भी इसलिए कि मां ने अपने शराबी बेटे को शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए। हद तो तब हो गई जब मां आग से झुलस रही थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला सागर के गढ़ाकोटा में बजरंग वार्ड का है। जहां 40 वर्षीय प्रार्थना पति अजय तिवारी को उनके बेटे आदित्य तिवारी ने केरोसीन डाल कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि बेटा मां से आए दिन पैसों को लेकर विवाद करता था। शुक्रवार को बेटे ने मां से पैसों की मांग की। मां ने इंकार किया तो बेटा आगबबूला हो गया और उसने अपनी मां पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी।
 आग से झुलसी हालत में वह मकान की छत पर पहुंची। आस पड़ोस के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। आदित्य इकलौता बेटा है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से आदित्य फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।