News NAZAR Hindi News

मासूम सानिया बनी एक दिन की पुलिस इंस्पेक्टर

 

 

रायपुर। मठपुरैना की मासूम सानिया का सपना आज साकार हो गया है। आईजी ने सानिया को एक दिन के लिए पुलिस वर्दी पहनाकर इंस्पैक्टर बनाया है।

शहर के मठपुरैना निवासी भीमलाल साहू की 10 वर्षीय बेटी सानिया साहू जन्म से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। इसके अलावा उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं।

सानिया का सपना पुलिस अफसर बनने का है। बुधवार के दिन आईजी कार्यालय जाकर भीमलाल ने अपनी बेटी की इच्छा आईजी गुप्ता को सुनाई, जिससे गुप्ता ने भावुक होकर सानिया को एक दिन के लिए इंस्पेक्टर बनाया और उसे चेयर पर बिठाया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सानिया का जन्मदिन भी मनाया।