Breaking News
Home / breaking / 3 पतियों को फंसा चुकी जालसाज ‘इंस्पेक्टर’ भी निकली

3 पतियों को फंसा चुकी जालसाज ‘इंस्पेक्टर’ भी निकली

add kamal

मुंबई। नई मुंबई स्थित कोपरखैरणे में पुलिस ने तीन पतियों को फंसा चुकी जालसाज महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अन्य लोगों को भी ठगती थी। इस मामले की सघन जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

lady02

गिरफ्तार की गई महिला भक्ति उर्फ सारिका शिंदे के पास से पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी का परिचय पत्र, पुलिस अधिकारी की वर्दी व अन्य कागज, पत्र भी बरामद किया है।

kewa-product

जांच में पता चला है कि भक्ति ने इससे पहले दो लोगों से विवाह किया था और उन लोगों ने भक्ति की असलियत जानने के बाद उससे किनारा कर लिया था।

पिछले साल भक्ति ने नई मुंबई के प्रदीप ह्मात्रे से विवाह रचाया था। हालांकि भक्ति को पहले पति से दो संतान हैं।

पुलिस के अनुसार प्रदीप को जब भक्ति की असलियत का पता चला तो उन्होंने इस मामले की शिकायत कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी जिससे भक्ति का भांडा फूट गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …