Breaking News
Home / breaking / बंदरों के बीच पली ‘मोगली गर्ल’ मिली

बंदरों के बीच पली ‘मोगली गर्ल’ मिली

add kamal

बहराइच। उत्‍तरप्रदेश के बहराइच की कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के मोतीपुर रेंज में एक मोगली गर्ल यानी कि लड़की मिली है। यह लड़की चर्चा का विषय बनी है।

मोगली गर्ल

करीब 10 साल की यह लड़की बेहद रहस्‍यमयी है। इसे कुछ लोग मोगली गर्ल तो कुछ लोग जंगली गुड़िया नाम से बुला रहे हैं। यह बच्‍ची न इंसानों की तरह बात करती है और न इंसानों की तरह व्यवहार करती है। बस बंदरों की तरह गुर्राती है।

बंदरों जैसा बर्ताव

यह बच्‍ची जब लोगों को देखती है कि बंदरों की तरह गुर्राने लगी। नाखून व बाल बढ़े होने के साथ ही वह लोगों को बंदरों की तरह ही काटने और दौड़ाने की कोशिश करती है। अस्‍पताल में जब भी उसे खाना दिया जाता है कि तो वह कई बार थाली फेंक देती है।

बंदरों के साथ पली-बढ़ी

कहा जाता है कि यह अक्‍सर इस जंगल में बंदरों के साथ दिखाई देती थी, लेकिन जब लोग उसे निकालने की कोशिश करते तो बंदर दौड़ा लेते थ्‍ो। ऐसा लगता था कि वह बंदरो के परिवार का सदस्‍य है। उसके बाद वह बच्‍ची भी गायब हो जाती थी।

बीते दिनों यूपी की 100 नंबर की पुलिस टीम गश्‍त पर निकली थी। इस दौरान यह बच्‍ची बंदरों के झुंड में दिखाई दी।
पुलिस टीम ने उसे बड़ी मशक्‍कत के बाद बाद से बंदरों के बीच से निकाला। इसके बाद उसे मिहीपुरवा सी.एच.सी. में और फिर जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चोट के निशान है। जिससे उसका उपचार किया जा रहा है। बच्‍ची की हालत में काफी हद तक सुधार हुआ है।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …