Breaking News
Home / अजमेर / सरकार पर भरोसा बनाए रखें- देवनानी

सरकार पर भरोसा बनाए रखें- देवनानी

devnani
अजमेर।  जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनता मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखे। उन्होंने प्रतिपक्षी कांग्रेस से भी सकारात्मक सोच और खुले नजरिए से प्रदेश में हो रहे विकास को देखने की अपेक्षा की। साथ ही चुनौती दी कि यदि कांग्रेस को लगता है कि प्रदेश में विगत दो साल में कुछ नहीं हुआ तो एक मंच पर साझा आ जाएं उनके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। देवनानी ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
देवनानी ने कहा कि गत कांग्रेस शासन के छोड़े गए कर्ज और खस्ता माली हालत के बाद भी प्रदेश बीमारूपन से दो साल में ही बाहर आ गया है और विकास की नई इबारत लिख रहा है। आने वाले तीन सालों में प्रदेशवासियों को इसके सुखद परिणाम मिलने लगेंगे। बस जनता उनपर भरोसा बनाए रखे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। प्रदेश की जनता से सरकार ने जो वादे किए थे। वे पूरे होते जा रहे हैं। आम जनता को राहत मिली है। लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रदेश में निवेश के प्रति उद्यमियों में सकारात्मक माहौल है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान ने हाल ही सम्पन्न रिसर्जेन्ट राजस्थान का आयोजन कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 3 लाख 30 हजार करोड़ के निवेश के एमओयू हुए हैं। शहरी विकास के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपए के निवेश से प्रदेश में लाखों रोजगार उपलब्ध होंगे।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *