Breaking News
Home / breaking / शनिवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

शनिवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal

 

वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी, वार शनिवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 20.31 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ, लक्ष्मी नारायण जयंती, श्री हित हरिवंश महाप्रभु जयंती

add kamal

 

मेष :- स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। साहित्य और कलात्मक कामों को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। शत्रु और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में और ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह है।
वृषभ :- आज आपको वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों को अंतिम रूप देते समय ध्यान देने की सलाह है। मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन :- आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। भाइयों के साथ मेलजोल से आपको लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से आज भेंट होगी परंतु मध्याह्न के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रहेगी। समय के अनुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण बिगड़ सकता है।

keva bio energy card-1

कर्क :- आज का दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी की मधुरता के चलते आपके बहुत से काम संपन्न हो जाएंगे। मध्याह्न के बाद प्रवास या पर्यटन का आयोजन कर पाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आप के दिन के आनंद को बढ़ा देगी।

सिंह :- आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी। बड़ों से आपको लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी, जिसे कम करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाए, इसका ध्यान रखिएगा। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

कन्या :- मन को आज भावना के प्रवाह में बहने नहीं दीजिएगा। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। मध्याह्न के बाद आपको पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा, इससे आपके मन से चिंता का भार कम होगा।

तुला :- नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याह्न के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें।

वृश्चिक :- व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ पाएंगे। आवश्यक निर्णय मध्याह्न के बाद न लें।

धनु :- आज के दिन आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में विवाद होने की आशंका है, परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढ़ता रहेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।

मकर :- आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए, इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खानपान को आज के लिए टाल दें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे कोई आपके चरित्र पर उंगली उठाए।

कुंभ :- आज व्यापारी वर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिप्रद बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानी आ सकती है। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवांछित नहीं होगी।

मीन :- आज का दिन मध्यम फलदायी है। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बना रहेगा। दैनिक कार्य विलंब से होंगे। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …