Breaking News
Home / breaking / मेडिकल रिपोर्ट में दूल्हा निकला मर्द, आखिर दुल्हन ने क्यों लगाया था लांछन

मेडिकल रिपोर्ट में दूल्हा निकला मर्द, आखिर दुल्हन ने क्यों लगाया था लांछन

जबलपुर। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे पर नामर्द होने का आरोप लगाकर बखेड़ा करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मेडिकल बोर्ड ने मुआयने के बाद दूल्हे का मर्द घोषित किया है। इसके बाद दुल्हन पर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर उसने पति पर यह संगीन लांछन क्यों लगाया। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है।


जबलपुर के घमापुर क्षेत्र के लालमाटी एरिया में रहने वाली साधना द्विवेदी ने शादी के अगले दिन ही पति अभिषेक तिवारी पर नामर्द होने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर पीहर लौट गए।

श्वेता ने अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने विक्टोरिया अस्पताल के तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से दूल्हे अभिषेक तिवारी की जांच कर खुलासा किया कि अभिषेक मर्द है और पिता बनने के काबिल है।

अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिरकार नवनवेली दुल्हन ने किस साजिश के तहत दूल्हे पर यह घिनौना इलजाम लगाया था।

संबंधित खबर पढऩे के लिए क्लिक करें

सुहागरात को पता चली पति की हकीकत तो उड़ गए दुल्हन के होश
goo.gl/H21ou2

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …