Breaking News
Home / breaking / मुम्बई में सड़क पर उतरे लाखों मराठा, पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मुम्बई में सड़क पर उतरे लाखों मराठा, पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त

आज अगस्त क्रांति दिवस है। संसद से लेकर देश की सड़कों तक आजादी की लड़ाई के इस महत्वपूर्ण दिवस को याद किया जा रहा है। कांग्रेस भी जगह-जगह कई आयोजन कर रही है। इस खास दिन को मराठों ने अपने आंदोलन के लिए चुना है।


मुंबई। मराठों को आरक्षण देने की मांग लेकर आज मुम्बई में मराठा संगठन ने एक बार फिर विशाल मराठा क्रांति मोर्चा निकाला है। इससे करीब-करीब पूरी मुम्बई थम सी गई है। पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रैली में लाखों लोग शामिल हैं।

 

रैली भायकला में जीजामाता उद्यान से सुबह 11 बजे शुरू हुई है, जो शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में खत्म होगी। इससे सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। मार्च में डब्बा वाले भी शामिल हुए हैं। इस वजह से आज लाखों लोगों को अपने दफ्तर-दुकान में लंच नहीं मिल सकेगा।

मराठा समुदाय आरक्षण समेत अपनी विभिन्न मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। पिछले साल 9 अगस्त को औरंगाबाद में पहला विशाल मराठा मार्च निकाला गया था। इसकेे बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में इसका आयोजन किया गया। आज मुम्बई में यह मार्च निकाला जा रहा है।

सड़कों पर रैला

 
आज मुम्बई की सड़कों पर मराठों का रैला बह रहा है।
मार्च को देखते हुए मुंबई शहर के स्कूल आज बंद हैं जबकि बाहरी इलाके के स्कूल खुले हैं। इसके साथ ही मुंबई के डब्बावाले भी इस मार्च के समर्थन में और इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

विधानसभा पर धरना

महाराष्‍ट्र विधानसभा के बाहर भी मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रदर्शन शुरू हो गया है। शिवसेना के विधायक मराठा समुदाय की आरक्षण और अन्‍य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवसेना भी मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में रही है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …