Breaking News
Home / breaking / 13 अक्टूबर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

13 अक्टूबर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार शुक्रवार, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 27.22 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज व्यापार-व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी। निराश व उदासीन न हो। खानपान का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता। आर्थिक स्थित अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि :- आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वभाव में सरलता लाएं। मनोबल से परेशानियां दूर होंगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। यात्रा सुखद रहेगी।

मिथुन राशि :- आज ग्रह अनुकूल हैं। आपके प्रयासों से कार्य में शीघ्र सफलता मिलेगी। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम।

कर्क राशि :- आज आपके लिए भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आपकी सोच से कुछ उल्टा हो सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से विवाद ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज रुपए-पैसों का संतुलन बनाकर रखें। आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। दाम्पत्य जीवन सुखमय। काम को अधिक महत्व दें। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर।

कन्या राशि :- आज कोई बड़ा निर्णय भावुकता में ना लें। मित्र आपसे थोड़ा नाराज हो सकते हैं। रूका पैसा मिलेगा। नवीनवस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव। परिवार में सुख शांति रहेगी।

तुला राशि :- आज लंबे समय से रूका कार्य पूर्ण होगा। सरकारी कामकाजों में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला की सलाह से लाभ की संभावना। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- कानूनी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। वैवाहिक अड़चनें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दिल लगाकर काम करें। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि :- आज नए अवसर मिलेंगे। परिवार को अधिक समय देंगे। आवास परिवर्तन संभव। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से लक्ष्य प्राप्ति संभव। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

मकर राशि :- आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा लेकिन डटे रहे तो सफलता मिलेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। क्रोध को हावी न होने दें। वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर कार्य करें। यात्रा असफल हो सकती है।

कुंभ राशि :- आज आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव। रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद।

मीन राशि :- मन अप्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष आपकी ओर कम ध्यान देगा। स्वयं पर विश्वास रखें। वाणी माधुर्य का लाभ लें। आर्थिक लाभ के योग हैं। ईश्वर का स्मरण करें।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …