Breaking News
Home / breaking / देर रात पुल पर से नदी में बस गिरी, 10 की मौत

देर रात पुल पर से नदी में बस गिरी, 10 की मौत

कोल्हापुर। एक मिनीबस शुक्रवार देर रात नदी में गिर गई। इससे 10 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब एक निजी बस रत्नागिरी से कोल्हापुर जा रही थी। बस में करीब 16 यात्री सवार थे। करीब देर रात 12.45 बजे जब यह पंचगंगा नदी के ऊपर बने शिवाजी पुल से गुजर रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस नदी में गिर गई।

 पुलिस और आपदा बल की टीमें पीड़ितों की तलाशी और बचाव अभियान में जुट गई।इस संबंध में विस्तार से अभी जानकारी आनी बाकी है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …