Breaking News
Home / breaking / 13 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

13 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

 

मेष राशि :- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा जा सकते हैं।

 

वृष राशि :- मानसिक शान्ति रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगी।

 

मिथुन राशि :- आज मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। परिवार में अशान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि :- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

सिंह राशि :- आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं,परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं

कन्या राशि :- आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

 

तुला राशि :- आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि :- आज आपमें कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

 

धनु राशि :- आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं।

 

मकर राशि :- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

 

कुंभ राशि :- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

 

मीन राशि :- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे। परन्तु नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …