Breaking News
Home / breaking / 16 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

16 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 14.28 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आज पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव से राहत। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। मन में हर्ष रहेगा।

 

वृष राशि :- आज आपके कार्यों में वृद्धि एवं आय में सुधार। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में गति आएगी। मित्रों और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन राशि :- आज व्यक्तिगत स्वार्थ हावी रह सकता है। फिजूलखर्ची से बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। सामाजिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी।

 

कर्क राशि :- आज आपका समय अनुकूल है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रवास लाभ देगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के संकेत। धनलाभ मिलने वाले कार्य होंगे।

 

सिंह राशि :- आज किसी बड़े कार्य के जोर अग्रसर होंगे। वरिष्ठजनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विचारों में सकारात्मकता रहेगी। कुछ नए रिश्ते बनने से खुशी रहेगी।

 

कन्या राशि :- आज आपकी परेशानियों का अंत होगा। आय में सुधार। अटके रुके कार्य पूर्णता की ओर। भविष्य के प्रति आशाएं बंधेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

तुला राशि :- आज आप जबर्दस्त ऊर्जा व उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यों में नया दृष्टि कोण रहेगा। संपर्कों के जरिए प्रगति के नए अवसर मिलेगें। आपका व्यवहार प्रशंसा दिलाएगा।

 

वृश्चिक राशि :- आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग आर्थिक समस्या हल होगी। पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। माता-पिता की सेवा में रहेंगे।

धनु राशि :- आज कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। ऋण संबंधी समस्याओं का निपटारा होगा। किसी भी प्रकार का बड़ा लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि :- आज कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मनोकामना पूर्ण होने से खुशी होगी। व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी। वाहन सुख प्राप्त होगा। अपने समकक्षों से आगे रहेंगे।

कुम्भ राशि :- आय की स्थितियों में सुधार। अज्ञात भय दूर होने से कार्यों में गति आएगी। राज की बातें जीवनसाथी से साझा करेंगे।

मीन राशि :- मित्रों पर अत्यधिक भरोसा ना करें। कार्य समय पर पूर्ण करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ सकती है। व्यर्थ बहस में ना पड़ें। जरूरी ना हो तो यात्रा टालें।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …