Breaking News
Home / breaking / VIDEO : महिलाएं संस्कारी बच्चे पैदा करें, नहीं तो बांझ रहें : BJP MLA 

VIDEO : महिलाएं संस्कारी बच्चे पैदा करें, नहीं तो बांझ रहें : BJP MLA 

गुना। अकसर विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के गुना से भारतीय जनता पार्टी विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बयान दिया है कि महिलाएं संस्कारी बच्चे पैदा करें, नहीं तो बांझ रहें।

 देखें वीडियो

शाक्य ने गुना के पीजी कॉलेज खेल परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया।

उन्होंने कांग्रेस के गरीबी हटाओ नारे का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बजाय उसने गरीबों को ही हटा दिया। इस तरह की गलत नीतियां बनाने वाले नेताओं को जन्म देने से बेहतर है कि महिलाएं बांझ रहें। ऐसे बच्चों को जन्म न दें, जो संस्कारी न हों और समाज में विकृति पैदा करते हों।

 

इससे पहले शाक्य ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के समय भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ये शोहरत और पैसा यहां कमाते हैं और शादी के लिए यहां कोई जगह नहीं मिली। उन्होंने शादी के लिए इटली में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए।

Check Also

17 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, निर्जला एकादशी व्रत, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …