Breaking News
Home / breaking / नाबालिग साली की मजबूरी का उठाया फायदा, शिकायत पर जीजा अरेस्ट

नाबालिग साली की मजबूरी का उठाया फायदा, शिकायत पर जीजा अरेस्ट

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने एक किशोरी से लंबे समय से दुष्कर्म करने के अारोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है।

बरेला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी (15) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसके पिता का देहांत हो चुका है, उसकी मां मानसिक रूप से अस्वथ है और इसीलिए वह अपनी दीदी और जीजा के साथ रहती है।

जीजा की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन कुछ महीने पहले उसकी मां के घर चली गई। इसका फायदा उठाते हुए उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसा बहुत बार हुआ। किशोरी का आरोप है कि उसके जीजा ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले पड़ोस की महिलाओं को इस बारे में पता चलने पर किशोरी ने हिम्मत कर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी जीजा को अभिरक्षा में लेते हुए प्रकरण विवेचना में ले लिया है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …