Breaking News
Home / breaking / भाजपा नेता खुद 10 लोगों से कुकर्म करवाएं और हमसे 20 लाख रुपए पाएं

भाजपा नेता खुद 10 लोगों से कुकर्म करवाएं और हमसे 20 लाख रुपए पाएं

रोहतक। रेवाड़ी गैंगरेप मामले पर आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए देने की बात पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की बेटी की इज्जत की कीमत सरकार ने 2 लाख रूपए लगाई है। भाजपा के नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाएं और 20 लाख रुपए हमसे पाएं।

जयहिंद ने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा नही, न्याय मिलना चाहिए। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौरवों की सरकार है और हर रोज यहां बेटियों का चीर हरण हो रहा है और सीएम खट्टर इसमें धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे है।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …