Breaking News
Home / breaking / गोलीबाज सिपाही के बाद अब गालीबाज दारोगा चर्चा में, महिला को सरेआम दी गालियां

गोलीबाज सिपाही के बाद अब गालीबाज दारोगा चर्चा में, महिला को सरेआम दी गालियां

मेरठ। लखनऊ शूट आउट के बाद भी यूपी पुलिस अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में बनी है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक दारोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दारोगा एक महिला से गाली गलौज करता नजर आ रहा है। वह काफी देर तक महिला के साथ बहस कर उसे गालियां देता रहा।

इतना ही नहीं दारोगा महिला को धमकाता हुआ भी दिखाई दिया। वहीं आस-पास लोगों का हूजुम लग गया। दोरागा सब के सामने महिला को गालियां देता रहा। वायरल वीडियो थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का बताया जा रहा है। वहीं गालीबाज दारोगा का नाम मुकेश बताया गया है।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …