Breaking News
Home / breaking / BJP विधायक का विवादित बयान, 25 नवम्बर को अयोध्या में दोहराएंगे 1992 का इतिहास

BJP विधायक का विवादित बयान, 25 नवम्बर को अयोध्या में दोहराएंगे 1992 का इतिहास

बलिया। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में गर्मी बढ़ा दी है।  सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि 25 नवंबर को अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहरा देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो संविधान के बाहर जाकर भी काम होगा।

बीजेपी विधायक ने कहा कि वह 5 हजार लोगों के साथ अयोध्या जाएंगे।

मंदिर निर्माण को लेकर से अगर कानून के हालात बिगड़ते हों तो कोई बात नही। संविधान को भी हाथ में लेना पड़ा तो पीछे नही हटेंगे। बता दें कि, 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धर्म संसद बुलाई है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विहिप को धर्मसभा में 1 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी 24 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …