Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस उम्मीदवार रेड्डी घायल, भाजपा पर हमले का आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार रेड्डी घायल, भाजपा पर हमले का आरोप

हैदराबाद। तेलंगाना में नागार्कुनूल जिले के आमंगल मंडल में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के हमले में कलवाकुर्थी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी वमशीचंद रेड्डी शुक्रवार को घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रेड्डी जब मतदान का जायजा लेने के लिए जगनरेड्डीपल्ली जा रहे थे, तो इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरों से हमला करने उन्हें घायल कर दिया।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कांग्रेस उम्मीदवार पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सागर राव ने कहा कि कांग्रेस राज्य में पहले ही अपनी हार स्वीकर कर चुकी है और इसी वजह से उसके नेता भाजपा के खिलाफ इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

एक अन्य घटना में नलगोंडा जिले के चित्याल विधानसभा के गुंडरामपल्ली मतदान केंद्र पर नरसिम्ह नाम का एक वुजुर्ग मतदाता गिर गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …