Breaking News
Home / breaking / राहुल गांधी के आंख मारने पर गाना बनाया, विवाद छिड़ा

राहुल गांधी के आंख मारने पर गाना बनाया, विवाद छिड़ा

चंडीगढ़। हरियाणा में एक और सुधार कार्यक्रम के निदेशक एवं कवि रॉकी मित्तल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक विवादित गाना रिलीज कर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपने गीत में राहुल गांधी की संसद में आंख मारने की घटना को फोकस करते हुए उन पर तंज कसा है। उन्होंने एक अन्य गाने में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी निशाने पर लिया है।

प्रेसवार्ता में रॉकी मित्तल ने कहा कि वे मोदी के भक्त हैं और ये गाने जनहित में जारी किए हैं। वे इससे पहले भी कई गाने बना चुके हैं, जबकि मोदी के प्रचार के लिए भी कई गीत रिलीज किए हैं। इसलिए वह खुद को मोदी भक्त मानते हैं।

हुड्डा ने की निंदा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह गाना भाजपा की सोच और चरित्र को दर्शाता है, जो एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष और सांसद के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है।

विज बोले- कवि कुछ भी लिख सकता है

सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रॉकी मित्तल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर लिखे गए आपत्तिजनक गाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि रॉकी मित्तल कवि हैं। वह कुछ भी लिख सकते हैं। हालांकि, राहुल गांधी को भी लोकसभा में बैठकर आंख नहीं मारनी चाहिए थी।

 

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …