Breaking News
Home / breaking / राहुल की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी

राहुल की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी

DEmo pic

 

रामनगर। देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से लौटकर वापस आ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 9 कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रामनगर-नैनीताल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस राजधानी देहरादून की परेड ग्राउंड में आयोजित परिवर्तन रैली से वापस रामनगर लौट रही थी। इसी बीच भूतपुरी मार्ग पर फीका नदी के पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

हादसे के बाद बस में सवार सभी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। बस के पीछे आ रहे अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के वाहन रोककर घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके साथ ही घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जिनमें से 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …