Breaking News
Home / breaking / पाकिस्तान : दोस्तों के सामने नाचने से मना करने पर पति ने मुंडवाया पत्नी का सिर

पाकिस्तान : दोस्तों के सामने नाचने से मना करने पर पति ने मुंडवाया पत्नी का सिर

लाहौर । पाकिस्तान में महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती हैं और इसी क्रम में ताजा मामला लाहौर का है जहां एक व्यक्ति ने पत्नी के दोस्तों के समक्ष नाचने से मना करने पर कथित रूप से उसे प्रताड़ित किया और सिर के बाल मुंडवा दिये।

जियो की खबर के अनुसार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला ने दावा किया है कि उसके पति और मित्रों ने उसकी पाइप से पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। पति के दोस्तों के समक्ष नाचने से मना करने पर महिला को गला घोंटकर मार देने की धमकी भी दी।

वीडियो में दिखायाा गया है कि वह फर्श पर गिरी पड़ी है और उसका सिर मुंडा हुआ है और आग लगा दी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति रोजाना उसकी पिटाई करता है। उसकी चार साल पहले ही मियां फैसल से शादी हुई थी।

महिला ने कहा कि वह किसी तरह अगले दिन घर से भागने में सफल हुई और थाने पहुंची। थाने में उससे पैसे मांगे गये और उसकी शिकायत पर कोई पंजीकरण पुर्जा भी नहीं दिया गया। उसकी चिकित्सा कराने से भी पुलिस ने मना कर दिया। उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने लोगों से कहा है कि उसका खयाल रखने वाला कोई नहीं है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …