Breaking News
Home / breaking / जानिए पाकिस्तानी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को क्यों दी फांसी की सजा

जानिए पाकिस्तानी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को क्यों दी फांसी की सजा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विशेष अदालत ने देशद्रोह मामले में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई है। मुशर्रफ को देशद्रोह का दोषी पाया गया था। बता दें, वह लंबे समय से दुबई में रह रहे हैं।

पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेट की अगुवाई वाली विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने पूर्व सैन्य तानाशाह को 2-1 के मत से सजा-ए-मौत की सजा सुनाई। अस्वस्थ चल रहे पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में हैं।

मुशर्रफ के खिलाफ 3 नवंबर 2007 को पाकिस्तान पर इमरजेंसी लगाने के लिए देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दिसंबर 2013 में सुनवाई शुरू हुई थी।

Check Also

पड़ोसी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, धमकाकर किया दुष्कर्म

   मेरठ। जिले के पल्लवपुरम में महिला के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उससे दुष्कर्म …