Breaking News
Home / breaking / राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन

राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन

 

जयपुर। राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का आज सुबह इलाहाबाद में निधन हो गया।

वह राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। वह राजस्थान तथा गुजरात के राज्यपाल भी रहे। राजस्थान में राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अकालग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तथा राहत सामग्री बंटवाई।

 

राजभवन में मुरारी बापू की कथा का आयोजन करवाना उनके समय की चर्चित घटना रही। इससे प्राप्त राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों तक पहुंचाई थी। वह काफी समय से अपने पैतृक शहर इलाहाबाद में थे।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …