Breaking News
Home / breaking / मशहूर अभिनेत्री शशिकला का मुंबई में निधन

मशहूर अभिनेत्री शशिकला का मुंबई में निधन

नई दिल्ली। प्रख्यात अभिनेत्री शशिकला का रविवार को मुम्बई में निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।

उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया जिनमें खूबसूरत, अनुपमा, कभी खुशी कभी गम चर्चित फिल्में हैं। कई अन्य फिल्में भी हैं जिनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें आरती और गुमराह फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया था।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शशिकला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शशिकला ने अनेक केन्द्रीय भूमिकाओं के माध्यम से भारतीय सिनेमा को उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …