Breaking News
Home / breaking / 165 सीईओ को 10 मिनट तक भाषण देगा गूगल बॉय कौटिल्य

165 सीईओ को 10 मिनट तक भाषण देगा गूगल बॉय कौटिल्य

google boy
चंडीगढ। हरियाणा का लाल गूगल बॉय कौटिल्य (8) शनिवार को नई दिल्ली में देशभर की कंपनियों के 165 सीईओ को संबोधित करेगा। क्रिएटिंग 21वीं सेंचुरी इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में कौटिल्य 10 मिनट तक भाषण देंगे। जिनमें मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ, किरण बेदी भी उपस्थित रहेंगी। कौटिल्य को बतौर गेस्ट स्पीकर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन आईआईएम नेटवर्क एडवांटेज इंडिया की ओर से कराया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पैनल डिस्कशन भी होंगे। कौटिल्य का संबोधन बिजनेस पर आधारित होगा। वे बताएंगे कि किस तरह से हम अपने बच्चों को सरकारी नौकरी की बजाए बिजनेस की ओर बढ़ा सकते हैं। उनकी कार्यकुशलता कैसे बढ़ सकती है। कौटिल्य 22 अप्रैल को यूएई के शारजाह जा रहे हैं। वहां की सरकार कौटिल्य को सम्मानित करेगी। इस दौरान हजारों बच्चों को कौटिल्य संबोधित भी करेंगे। सबसे खास बात यह है कि किसी बाहरी देश की सरकार उन्हें पहली बार सम्मानित कर रही है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *