Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज का जत्था केरल रवाना

नामदेव समाज का जत्था केरल रवाना

namdev ji01kerala
वार्षिक तीर्थयात्रा
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल, मुंबई व सहयोगी संगठन श्री नामदेव नवयुवक मंडल के बैनरतले शुक्रवार शाम नामदेव समाज बंधुओं का जत्था मुंबई से केरल यात्रा के लिए रवाना हो रहा है। लगभग ग्यारह दिवसीय इस यात्रा में वे कई मंदिरों-तीर्थों के दर्शन कर पुण्य अर्जित करेंगे। इन संगठनों की ओर से हर साल ऐसी यात्राओं का आयोजन किया जाता है।
श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल मुंबई की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। समाज के सभी घटकों को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से हर साल तीर्थयात्राओं का आयोजन किया जाता है। अब तक निम्न सफल यात्राओं का आयोजन हो चुका है।
-पंढरपुर यात्रा 2008
-बारसा धाम यात्रा 2009
-द्वारिकाधीश, सोमनाथ, सौराष्ट्र यात्रा 2009
-वैष्णोदेवी, अमृतसर, गुमानगांव, हरिद्वार, गोकुल, मथुरा, वंृदावन 2010
-तिरूपति बालाजी, रामेश्वरम्, कन्याकुमारी तीर्थ यात्रा 2011
-जगन्नाथ पुरी उड़ीसा यात्रा 2012
-गंगासागर, कोलकाता, बनारस त्रिवेणी यात्रा 2013
-कुलदेवी दर्शन राजस्थान यात्रा 2014
-हिमाचल दर्शन यात्रा 2015

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *