Breaking News
Home / breaking / हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह पर कई बार रेप करने का आरोप

हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह पर कई बार रेप करने का आरोप

sardar singh
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के नियमित कप्तान सरदार सिंह विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में नई मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। सरदार सिंह की मंगेतर बताने वाली एक विदेशी महिला की शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने बताया कि सरदार सिंह के लिए खिलाफ एक विदेशी महिला ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि सरदार ने उसके साथ कई बार रेप किया और एक बार उसे जान से मारने की कोशिश की। हमने इस मामले पर हॉकी इंडिया से 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है कि उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। इसके अलावा हम चाणक्यपुरी थाने में सरदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यह विदेशी महिला सरदार सिंह को बचाने का आरोप हॉकी इंडिया पर लगातार लगा रही है। उसका कहना है कि हॉकी इंडिया सरदार को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *