News NAZAR Hindi News

अजब-गजब : यहां डोली या कार नहीं, बल्कि गाय पर बैठकर आई दुल्हन

आमतौर पर लडकी की विदाई कार या पालकी में होती है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी किसी शादी के बारे में सुना है, जहां पर लडकी गाय पर बैठकर अपने ससुराल में आई हो। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

चीन में वैंलेटाइन डे में गाय पर बैठी एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर काफी बिकती है।

चीनी लोककथा की एक खूबसूरत नायिका की कहानी से प्रभावित 37 साल की झेग फू की दिमाग की यह ख्वाहिश थी कि उसकी दुल्हन कहानी की नायिका की तरह गाय पर बैठकर उसके घर आए।

 झेग फू की इस सोच को पूरा करने के लिए उसकी दुल्हन यिन यांग सफेद गाउन में काली गाय पर बैठकर अपनी ससुराल पहुंची।  यिन यांग ने अपनी पति की इच्छा की पूर्ति के लिए उसकी पसंद के अनुसार ही गाय पर बैठकर ससुराल पहुंचीं। चीन में गाय पर बैठकर दुल्हन पहुंची ससुराल , उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।