News NAZAR Hindi News

अजब-गजब : 925 रुपए खरीदी थी कांच की अंगूठी हीरे की निकली

वॉशिंगटन। शौक-शौक में महज 925 रुपए में खरीदी गई एक मामूली अंगूठी ने एक महिला को करोड़पति बना दिया है।
तीस साल पहले डेब्रा नाम की महिला ने सेल
से दस पाउंड यानी 925 रुपये की अंगूठी खरीदी थी। उन्होंने कांच की अंगूठी समझ कर इसे 15 साल से नहीं पहना। लेकिन जरूरत पड़ने पर जब वह इसे बेचने गई तो पता चला कि यह 2627 कैरेट के हीरे की अंगूठी है जिसकी कीमत 68 करोड़ रुपए है।

गत दिनों डेब्रा की मां किसी ठगी का शिकार हो गई। इस पर परिवार को पैसे की जरूरत पड़ी। डेब्रा अपनी अंगूठी बेचने दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने उसे हीरे की बताते हुए खरीदने में असमर्थता जता दी। इसके बाद डेब्रा ने उस अंगूठी की नीलामी की। नीलामी की कीमत और टैक्स भरने के बाद डेब्रा को लगभग 40 करोड़ रुपए मिले।