News NAZAR Hindi News

इस रहस्यमय कुंड पर ताली बजाते ही ऊपर आ जाता है पानी

दुनिया में कई झील, तालाब, नदिया, समुद्र आदि अपने भीतर रहस्य समेटे हुए हैं। इनकी कुछ न कुछ अलग ही खासियत है, अलग ही रहस्य है जिनका खुलासा वैज्ञानिक भी नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसा ही एक रहस्यमय कुंड है झारखंड के बोकारो में।
इस कुंड पर पानी ऊपर लाने के लिए लोग ताली बजाया करते हैं और पानी अपने आप आ जाता हैं। कुंड में पानी इतनी तेजी से निकलता है मानो किसी बर्तन में पानी उबल रहा हो। इतना ही नहीं इस कुंड की खासियत है कि यहां सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा पानी निकलता है।

 

बोकारो शहर से 27 किमी दूर इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लोगों का मानना है कि इस पानी में जो कोई भी मन्नत मागंता है उसकी सारी मन्नतें पूरी हो जाती हैं।

इस अनोखे कुंड पर वैज्ञानिकों ने कई बार शोध किए कि आखिर यहां पानी आता कैसे हैं, लेकिन आज तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया। शोधकर्ताओं का कहना है कि ताली बजाने से पानी में ध्वनि तरंगों की वजह से पानी पर असर पड़ता है, लेकिन यह पानी ऊपर कैसे आता है यह पता अभी नहीं चल पाया है।
लोग तो यह भी मानते हैं कि इस कुंड के पानी में एक बार नहा लेने के बाद से किसी भी तरह का चर्म रोग नहीं होता। इस तालाब को दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। वाकई है ना रहस्यमय।

 

यह भी पढ़ें

बिना पैंट पहने ही सड़कों पर घूमती ये मॉडल!

अनोखा म्यूजियम : 2 मिलीमीटर से लेकर 6 फुट तक के लिंग

 

यौन शोषण : अफगानिस्तान में ‘बच्चाबाज़ी’