News NAZAR Hindi News

एक मंडप में एक दूल्हे से ब्याही दो दुल्हनें, अनोखी शादी की खूब चर्चा


चाईबासा।  झारखंड में सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु गांव में एक अनोखी शादी हुई  एक ही मंडप में दो दुल्हनें थीं लेकिन दूल्हा एक ही था। उसने दोनों के साथ ब्याह रचाया। इस दूल्हे राजेश देवगम के साथ दो लड़कियों का ब्याह चर्चा में है।

28 मार्च को हुई इस शादी में राजेश के माता-पिता समेत कमारहातु गांव के परिजन खुशी-खुशी शरीक हुए और मांदर की थाप पर खूब थिरके। दोनों लड़कियां इस शादी से खुश हैं।

लड़के की दोनों लड़कियाें से नजदीक मित्रता थी। उसका दोनों में से किसी एक से ही शादी करने का इरादा था। कहीं से दोनों को इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों ने ही लड़के से शादी की इच्छा जतायी। बाद में दोनों युवतियों ने एक पति के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

 

यूं हुई दोस्ती

लड़के से पहली लड़की सुखमती गोप की मित्रता हड़िया गोदाम आते-जाते हुई। लड़की की मां हड़िया बेचती है।

वहीं दूसरी लड़की रीता बिरूली लड़के की दीदी की ननद है। रिश्तेदार होने की वजह से वह लड़के के घर आती थी। इसी क्रम में उसे लड़के से प्यार हो गया।

सबने दिया आशीर्वाद

शादी में दोनों लड़कियाें के परिजन आए थे और इन तीनों की खुशी देखकर आशीर्वाद देकर लौट गये। लड़के के माता-पिता को भी शादी से किसी प्रकार का शिकायत नहीं है। लड़के के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी घनश्याम देवगम ने कहा कि बेटा दोनों लड़कियाें के साथ खुश है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। अनोखी होने के कारण इस शादी की क्षेत्र में चर्चा है।