Breaking News
Home / breaking / जागी किस्मत : रातो-रात करोड़पति बना मछुआरा

जागी किस्मत : रातो-रात करोड़पति बना मछुआरा

मुंबई। समुद्र में मछलियां पकड़ कर गुजारा करने वाले एक मछुआरे चंद्रकांत को मछलियों ने एक ही झटके में करोड़पति बना दिया। दरअसल इस मछुआरे के जाल में 157 घोल मछलियां फंस गई। इन मछलियों को चंद्रकांत ने 1.33 करोड़ रुपए में बेच दिया।

कोरोना काल में लगी रोक हटने के बाद चंद्रकांत पहली बार 28 अगस्त समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था। यह दिन उसके लिए बेहद लकी साबित हुआ। उसके जाल में 1 या 2 नहीं, पूरी 157 घोल मछलियां फंस गई। इन्हें सी गोल्ड भी कहा जाता है।

यह भी देखें

बीच समुद्र में पाई जानी इन मछलियों ने चंद्रकात को मालामाल कर दिया। देखा जाए तो एक मछली के उन्हें करीब 85 हजार रुपए मिले।
घोल मछली का इस्तेमाल कई दवाईयों में किया जाता है। यह बेहद कीमती और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें ओमेगा 3, आयोडीन, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम, डीएचए, ईपीए, फ्लोराइड आदि पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इस वजह से वह काफी महंगी होती है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …